पेड़ों से बदलेगी तस्वीर, 100 करोड़ के सस्टेनेबल मॉडल से हरियाली बढ़ाने की तैयारी



जमशेदपुर :पर्यावरण संरक्षण को लेकर बिक्रांत तिवारी ने 100 करोड़ रुपये के सस्टेनेबल ट्री प्लांटेशन मॉडल की योजना पेश की है। इस मॉडल का उद्देश्य सिर्फ पौधे लगाना नहीं, बल्कि लंबे समय तक उनकी देखभाल और हरियाली को बनाए रखना है। बिक्रांत तिवारी पर्यावरण और वृक्षारोपण से जुड़े कई अभियानों से जुड़े रहे हैं।इस मॉडल के तहत वृक्षारोपण को आर्थिक और सामाजिक भागीदारी से जोड़ने की बात कही गई है, ताकि बड़े स्तर पर पौधरोपण के साथ उनका संरक्षण भी सुनिश्चित हो सके। उनका मानना है कि जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए स्थायी तरीके से हरित क्षेत्र बढ़ाना जरूरी है।बिक्रांत तिवारी के नेतृत्व में पहले भी जमशेदपुर और अन्य क्षेत्रों में बड़े स्तर पर पौधरोपण से जुड़े कार्य किए गए हैं। हरियाली बढ़ाने, जैव विविधता को मजबूत करने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए ऐसे मॉडल को अहम माना जा रहा है।




