धनबाद : अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धनबाद में कई ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 1.5 करोड़ रुपये नकद, 150 करोड़ रुपये के बैंक बैलेंस और लगभग 500 करोड़ रुपये मूल्य के संपत्ति संबंधी दस्तावेज जब्त किए गए। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की गई है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
ईडी की जांच अवैध कोयला कारोबार से जुड़े आर्थिक लेनदेन और नेटवर्क पर केंद्रित है। छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में वित्तीय दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी कब्जे में लिए गए हैं। एजेंसी अब जब्त दस्तावेजों और बैंक खातों की जांच कर पूरे नेटवर्क और धन के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।