जनता की शिकायतों पर SSP सख्त, मौके पर ही अधिकारियों को दिया त्वरित कार्रवाई का निर्देश

जमशेदपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. एहतेशाम वकारिब ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतें सुनीं। कार्यक्रम में साइबर अपराध, यातायात, भूमि विवाद समेत कई मामलों पर लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। शिकायतें सुनने के बाद एसएसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर निष्पक्ष और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संवाद तथा कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से इस जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


