स्टाइपेंड और स्थायी नौकरी की मांग तेज, पारा मेडिकल छात्रों ने आंदोलन का किया ऐलान

Advertisements

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में पारा मेडिकल स्टाफ एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रशिक्षु छात्रों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 31 जुलाई को रांची में स्वास्थ्य सचिव को ज्ञापन सौंपकर स्टाइपेंड, छात्रावास की व्यवस्था और पारा मेडिकल के सभी पदों पर स्थायी नियुक्ति की मांग उठाई जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

एसोसिएशन ने मांग की है कि एमजीएम के राजकीय पारा मेडिकल संस्थान के छात्रों के लिए छात्रावास उपलब्ध कराया जाए, सभी सरकारी पारा मेडिकल कॉलेजों के प्रशिक्षु छात्रों को स्टाइपेंड दिया जाए और रिक्त पदों पर स्थायी नियुक्ति की जाए। बैठक में बड़ी संख्या में पारा मेडिकल छात्र मौजूद रहे और मांगों को लेकर एकजुटता जताई।

About The Author

See also  जमशेदपुर में तीन थाना प्रभारियों की नई पोस्टिंग, फगुनी पासवान को सीतारामडेरा की कमान; आनंद मिश्रा एसएसपी कार्यालय से संबद्ध

You may have missed