हावड़ा स्टेशन पर नया प्लेटफॉर्म तैयार, 26 कोच वाली ट्रेन के परिचालन से बढ़ेगी सुविधा

Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : हावड़ा स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए नया प्लेटफॉर्म नंबर 24 तैयार किया गया है। इस प्लेटफॉर्म से सोमवार दोपहर 26 कोच वाली ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाएगा। नए प्लेटफॉर्म के शुरू होने से लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन में सुविधा मिलेगी और स्टेशन की क्षमता भी बढ़ेगी।रेलवे के अनुसार, प्लेटफॉर्म नंबर 24 की लंबाई 635 मीटर है और इसे लंबी दूरी की मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए विकसित किया गया है। नए प्लेटफॉर्म के चालू होने से हावड़ा स्टेशन पर ट्रेनों के प्रबंधन में सुधार होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  टाटानगर से चलने वाली 4 MEMU ट्रेनें बदलीं, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

You may have missed