वक्तृत्व प्रतियोगिता में छात्रों का जलवा, 28 स्कूलों के 81 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

Advertisements

जमशेदपुर : केरला पब्लिक स्कूल (KPS), कदमा ने 17 जुलाई 2026 को एएसआईएससी जोनल वक्तृत्व प्रतियोगिता 2026 की मेजबानी की। एसोसिएशन ऑफ स्कूल्स फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ASISC) से जुड़े स्कूलों के प्रतिभाशाली छात्रों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी वक्तृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित इस साहित्यिक कार्यक्रम में क्षेत्र के 28 स्कूलों के कुल 81 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर तीन वर्गों में हुई, जहां छात्रों ने भाषण कला, आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और प्रस्तुति कौशल से निर्णायकों को प्रभावित किया।

कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के लिए शिक्षाविदों और विशेषज्ञों को निर्णायक बनाया गया था। प्रतियोगिता के समापन पर तीनों वर्गों के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर केपीएस स्कूल की अध्यक्ष मनोरेमा नायर, शैक्षणिक निदेशक लक्ष्मी आर, केपीएस कदमा की प्रिंसिपल शर्मिला मुखर्जी, हेडमिस्ट्रेस अलमेलु रविशंकर और कोऑर्डिनेटर वीणा टी समेत विभिन्न स्कूलों के शिक्षक मौजूद रहे।

About The Author

See also  रानीहारा डैम का करीब 40 फीट बांध टूटा, फसलें डूबीं और करीब 22 हजार लोग प्रभावित

You may have missed