महिला पर जानलेवा हमला, पति गिरफ्तार; लोहे की रॉड और बिजली का तार बरामद

Oplus_16908288

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : सरायकेला थाना पुलिस ने महिला पर जानलेवा हमला करने के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड और बिजली का तार भी बरामद किया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम का गठन किया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार, सीनी ओपी क्षेत्र के स्वर्णपुर गांव की रहने वाली महिला ने 14 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि उसके पति सोमरा हेंब्रम ने घरेलू विवाद के दौरान लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद बिजली के तार से गला घोंटकर उसकी हत्या करने का भी प्रयास किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी और पारंपरिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर करीब एक मीटर लंबी लोहे की रॉड और बिजली का तार जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

About The Author

You may have missed