विक्रम शर्मा हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, पांच शूटरों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित
Oplus_16908288



जमशेदपुर : उत्तराखंड के देहरादून स्थित सिल्वर सिटी मोड़ के पास गैंगस्टर अमन साहू के करीबी विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच फरार शूटरों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। घटना के बाद से सभी आरोपी लगातार फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए कई राज्यों में छापेमारी कर रही है।


इनामी आरोपियों में जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी तरुण उर्फ टेकी, आदापुर निवासी राहुल उर्फ राहुल, जुगसलाई निवासी आशुतोष कुमार सिंह, बागबेड़ा के गाढ़ाबासा निवासी विशाल सिंह तथा लोहरदगा के रहने वाले अमित कुमार शर्मा शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि इनाम घोषित होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी में तेजी आएगी और उनकी तलाश का दायरा और बढ़ाया जाएगा।
गौरतलब है कि 13 फरवरी 2026 को देहरादून के सिल्वर सिटी मोड़ के पास विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच के दौरान आरोपियों का संबंध जमशेदपुर से सामने आया था। तब से देहरादून पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी है और स्थानीय पुलिस की भी मदद ली जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इनाम घोषित होने के बाद फरार आरोपियों तक जल्द पहुंच बनाई जा सकेगी।


