टाइगर नाइट्स ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार जीता जमशेदपुर गोल्फ लीग का खिताब

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : कप्तान सौरभ अग्रवाल के नेतृत्व में टाइगर नाइट्स ने इतिहास रचते हुए जमशेदपुर गोल्फ लीग (JGL) सीजन-9 का खिताब अपने नाम कर लिया। बेलडीह गोल्फ कोर्स में खेले गए रोमांचक फाइनल में टीम ने सडन-डेथ प्लेऑफ में रोहित सिंह की कप्तानी वाली ईगल आई को हराकर लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस जीत के साथ टाइगर नाइट्स ने लीग इतिहास में अपनी ऐतिहासिक हैट्रिक भी पूरी कर ली।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

36 होल के नियमित मुकाबले के बाद दोनों टीमें 20-20 अंकों की बराबरी पर थीं, जिसके बाद मुकाबला तीन होल के प्लेऑफ में पहुंचा। पहले प्लेऑफ होल पर दोनों टीमें बराबरी पर रहीं, जबकि दूसरे होल में ईगल आई के अक्षय ने शानदार पार (नेट बर्डी) लगाकर मुकाबला बराबरी पर बनाए रखा। तीसरे होल में टाइगर नाइट्स के निखिल अडेसरा और हर्ष कुमार पांडे ने दबाव के बीच बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैच को सडन-डेथ तक पहुंचाया।

निर्णायक सडन-डेथ होल में निखिल अडेसरा की टी-शॉट पानी में चली गई, लेकिन हर्ष कुमार पांडे ने शानदार संयम दिखाते हुए पार (नेट बर्डी) बनाकर टीम को यादगार जीत दिलाई। टीम ने अपनी इस ऐतिहासिक सफलता के लिए शीर्ष प्रायोजक ऑडी रांची और उसके स्वामी अमन पटनायक का आभार जताया। वहीं करीब तीन महीने तक चले इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए गोल्फ कैप्टन डी. बी. सुंदरा रामम, गोल्फ सचिव नीरज सिन्हा और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन सिंह के प्रति भी खिलाड़ियों ने धन्यवाद व्यक्त किया।


About The Author