रेलवे में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, डिप्टी CSTE पर CBI की कार्रवाई से मचा हड़कंप






जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में तैनात डिप्टी चीफ सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर (डिप्टी CSTE) सत्यम कुमार पर रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई ने कार्रवाई की है। जांच एजेंसी का आरोप है कि उन्होंने एक निजी कंपनी को अनुबंध से जुड़े कार्यों में लाभ पहुंचाने के बदले पहले ₹5 लाख लिए थे और बाद में शेष ₹4 लाख की मांग की। सीबीआई ने हावड़ा रेलवे स्टेशन पर जाल बिछाकर उन्हें ₹4 लाख लेते हुए गिरफ्तार किया। मामले में निजी कंपनी के दो प्रतिनिधियों को भी गिरफ्तार किया गया है।


सीबीआई के अनुसार, आरोपी पर प्राइस वेरिएशन क्लॉज (PVC), कॉन्ट्रैक्ट वेरिएशन फाइल और अन्य आधिकारिक कार्यों में अनुचित लाभ देने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार स्थित ठिकानों पर तलाशी ली गई, जहां से कई दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए। मामले की जांच जारी.


