निरसा में सांसद और विधायक के शक्ति प्रदर्शन से गरमाई सियासत, भारी पुलिस बल रहा तैनात

Advertisements

धनबाद : बुधवार को निरसा का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म रहा। एक ओर धनबाद सांसद ढुलू महतो के नेतृत्व में प्रस्तावित विशाल जन आक्रोश मार्च निकाला गया, वहीं दूसरी ओर निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने पैदल मार्च और सभा का आयोजन किया। दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी के चलते प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। जानकारी के अनुसार, विधायक अरूप चटर्जी के कार्यक्रम के लिए प्रशासन की ओर से सभा की अनुमति नहीं दी गई थी, इसके बावजूद बड़ी संख्या में समर्थक वहां पहुंचे। सांसद ढुलू महतो का कार्यक्रम हाथबाड़ी में आयोजित हुआ, जबकि विधायक का कार्यक्रम निरसा थाना के समीप हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

दोनों कार्यक्रमों को देखते हुए निरसा थाना मोड़ से बाजार तक पुलिस और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाए गए ताकि दोनों पक्षों के समर्थकों का आमना-सामना न हो। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए बरवा के पास भारी वाहनों को रोक दिया गया, जिससे बरवा से देवली तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रकों की लंबी कतार लग गई और कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

कार्यक्रमों के दौरान दोनों पक्षों के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। भाजपा समर्थकों ने सांसद ढुलू महतो के समर्थन में नारे लगाए, जबकि विधायक अरूप चटर्जी के समर्थक भी अपने नेता के समर्थन में नारे लगाते रहे। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे भाजपा के झंडे, बैनर और होर्डिंग लगाए गए थे, जबकि विधायक समर्थकों के कार्यक्रम स्थल के आसपास लाल झंडों की भरमार रही। हालांकि दोनों कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए, लेकिन पूरे दिन निरसा में राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का माहौल बना रहा और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

See also  छठ मनाने गांव गया था परिवार, पीछे से घर का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाए 12 लाख के जेवर


About The Author

You may have missed