पारा शिक्षकों के लिए बड़ी भर्ती की तैयारी, 7304 आरक्षित पदों पर विशेष परीक्षा का प्रस्ताव
Advertisements

रांची : झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए आरक्षित 7,304 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। इन पदों पर विशेष भर्ती परीक्षा आयोजित कराने के लिए प्रस्ताव झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को भेज दिया गया है। प्रस्ताव पर आयोग की सहमति मिलने के बाद आगे की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।राज्य सरकार की योजना के अनुसार यह विशेष परीक्षा केवल पारा शिक्षकों के लिए आरक्षित पदों पर नियुक्ति के उद्देश्य से आयोजित की जाएगी। आयोग से मंजूरी मिलने के बाद परीक्षा कार्यक्रम, आवेदन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
Advertisements

Advertisements



