ऑर्केस्ट्रा से 4 नाबालिगों का रेस्क्यू, ऑपरेशन नया सवेरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Advertisements

Advertisements

Advertisements

सीवान : जिले में अवैध गतिविधियों और मानव तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन नया सवेरा के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ऑर्केस्ट्रा में काम कर रही चार नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। इस मामले में ऑर्केस्ट्रा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Advertisements

Advertisements

पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य नाबालिगों के शोषण और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाना है। ऑपरेशन के तहत बरामद की गई नाबालिगों को आवश्यक प्रक्रिया के लिए आगे भेजा गया है, जबकि मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.


