रेलवे फाटक पार करते समय दर्दनाक हादसा, मेमो ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Advertisements

रोहतास : जिले के नोखा थाना क्षेत्र में रघुनाथपुर रेलवे फाटक के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान 18 वर्षीय युवक मेमो ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा रघुनाथपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप हुआ, जहां ट्रैक पार करते समय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  अनियंत्रित 10 चक्का वाहन नाली में फंसा, सड़क पर लगा लंबा जाम

You may have missed