बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: जमशेदपुर और सरायकेला मे आईपीएस दंपति पर मुख्यमंत्री ने की करवाई, SSP पीयूष पांडेय और सरायकेला की SP निधि द्विवेदी हटाए गए, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला

Advertisements

राँची:- झारखंड में कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) पीयूष पांडेय और सरायकेला-खरसावां की पुलिस अधीक्षक (SP) निधि द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटा दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में लापरवाही के कारण दोनों अधिकारियों को उनके पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध करने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि चाईबासा के आयुक्त और रांची के ADG क्षेत्र में लगातार कैंप कर प्रतिदिन स्थिति की समीक्षा करेंगे, जबकि DIG जमशेदपुर में रहकर कानून-व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि “जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही या जवाबदेही से बचने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

इस कार्रवाई को हाल के दिनों में कोल्हान क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है।

About The Author

See also  रानीहारा डैम का करीब 40 फीट बांध टूटा, फसलें डूबीं और करीब 22 हजार लोग प्रभावित

You may have missed