नशे के खिलाफ साइकिल रैली से जागरूकता अभियान तेज, युवाओं को दिया बड़ा संदेश

बोकारो : मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे जागरूकता अभियान के तहत जिले में साइकिल रैली निकालकर लोगों को नशा मुक्त जीवन का संदेश दिया गया। रैली में छात्र-छात्राओं, युवाओं और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर प्रतिभागियों ने लोगों को नशे से दूर रहने और समाज को सुरक्षित बनाने की अपील की।


अभियान के दौरान अधिकारियों ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य और समाज दोनों के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए जिले में लगातार प्रभात फेरी, रैली, चौपाल और अन्य कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। प्रशासन ने आम लोगों से भी इस अभियान को जन आंदोलन बनाने और युवाओं को नशे से बचाने में सहयोग करने की अपील की।


