प्रयत्न संस्था ने दिखाई मानवता की मिसाल, कैंसर पीड़ितों के बीच किया भोजन का वितरण

Advertisements

JHARKHAND: मानवता और सेवा भाव को सर्वोपरि रखते हुए प्रयत्न संस्था ने अपने साप्ताहिक भोजन वितरण अभियान के तहत सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्था द्वारा शहर के बिस्टुपुर क्षेत्र के रोटरी शेल्टर होम में कैंसर पीड़ितों और उनके परिजनों के बीच निःशुल्क भोजन वितरित किया गया। इस सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य न केवल मरीजों को भोजन उपलब्ध कराना था, बल्कि इस कठिन लड़ाई में उन्हें यह अहसास भी दिलाना था कि समाज उनके साथ खड़ा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

संस्था के ओर से समर झा ने इस अवसर पर कहा कि अस्पताल में इलाज करा रहे कई मरीज और उनके परिजन दूर-दराज के क्षेत्रों से आते हैं, जिन्हें सही समय पर भोजन नहीं मिल पाता। हमारा यह छोटा सा प्रयास उनके चेहरे पर मुस्कान लाने और उनके संघर्ष को थोड़ा आसान करने की एक कोशिश है और इस प्रकार का कार्यक्रम प्रति रविवार को सुचारु रूप से संचालित किया जाएगा।

इस सेवा अभियान को सफल बनाने में जुगुन पांडे, अंकित सिंह, दुर्गेश शर्मा, रौशन कुमार, राहुल कुमार, मधुरेश, आकाश, शिबू, रवि, हर्ष, अबिनीत, मनीष तथा अन्य कई सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

About The Author

See also  पत्थर खदान में मिला महिला का शव, इलाके में सनसनी

You may have missed