योग दिवस पर NSMCH में उत्साह: डॉक्टरों, छात्रों और कर्मचारियों ने मिलकर किया योगाभ्यास, गूंजा ‘योगमय झारखंड’ का संदेश

Advertisements

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NSMCH) में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम “योगमय झारखंड” के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के संकाय सदस्यों, चिकित्सकों, कर्मचारियों और एमबीबीएस छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

 

प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। योग सत्र के दौरान स्वस्थ जीवनशैली, तनाव प्रबंधन, मानसिक संतुलन और शारीरिक फिटनेस के लिए योग के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है और यदि इसे दैनिक जीवन में अपनाया जाए तो व्यक्ति शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ रह सकता है।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने योग को नियमित जीवन में अपनाने और स्वस्थ समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। यह आयोजन महाविद्यालय की समग्र स्वास्थ्य और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बना।

About The Author

See also  एचसीएल का 7,200 करोड़ रुपये का विस्तार प्लान, 2029-30 तक उत्पादन क्षमता 122 लाख टन करने का लक्ष्य

You may have missed