ब्रह्मेश्वर मुखिया के 14वें शहादत दिवस पर निकली श्रद्धांजलि रैली, युवा मंच ने किया नमन
Advertisements

Advertisements

Advertisements

सरायकेला: अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि युवा मंच, सरायकेला की ओर से सोमवार को ब्रह्मेश्वर मुखिया के 14वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा और भव्य रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत शहर में रैली निकालकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए, जबकि एशिया भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में समाज के लोगों ने उनके योगदान और विचारों को याद किया।



