नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में एमआरआई की सुविधा उपलब्ध, डीसी ने किया उद्घाटन, 25 फीसदी छूट पर गरीब मरीजों को मिलेगी सुविधा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela (संजीव मेहता) : नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में सुविधाएं बढ़ते हुए एमआरआई की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है. आज डीसी नीतीश कुमार सिंह ने एमआरआई यूनिट का उद्घाटन किया है. उद्घाटन के मौके पर ग्रुप के चैयरमैन मदन मोहन सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि 15 दिन बाद उनके संस्थान में कैथ लैब का भी उद्घाटन हो जाएगा. चेयरमैन ने कहा कि सादजे 9 करोड़ रुपए की लागत से जर्मनी की सीमेंस कंपनी का एमआरआई मशीन लगाया गया है जो हीलियम फ्री है. जबकि 8 करोड़ की लागत से कैथ लैब का निर्माण जारी है. उन्होंने बताया कि यहां की सारी सुविधा गरीबों के लिए है, जिन्हें 25 फीसदी एमआरआई में और 50 फीसदी छूट ओवर आल चिकित्सकीय सुविधा पर उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने बताया कि गरीबों के लिए ही यहां प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है. बता दें कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के ईएमसी क्षेत्र में पिछले 2 साल से यहां बेहतर मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है. यहां गत वर्ष 2025 से ही मेडिकल कॉलेज के 100 सीटों का प्रवेश लेकर उनकी पढ़ाई शुरू की गई है. जबकि 900 बेड का सुपर हॉस्पिटेलिटी अस्पताल भी यहां कार्यरत है. चेयरमैन ने बताया कि मेडिकल छात्रों की सीट 200 करने का भी प्रस्ताव प्रस्तावित है. उन्होंने बताया कि उनका सपना है कि आदित्यपुर में मेडिकल की बेहतर सुविधाएं यहां के मजदूर किसानों और आम नागरिकों को मिले. बता दें कि नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ग्रुप पिछले 10 वर्षों से मेडिकल कॉलेज और शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा है. पटना बिहार के बिहटा में 10 वर्षों से बेहतर मेडिकल कॉलेज का संचालन कर रही है. इसके अलावा स्कूली शिक्षा के साथ इंजीनियरिंग कॉलेज और एमबीए डिग्री कॉलेज का भी संस्थान जमशेदपुर के पोखारी में संचालित है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed