तेज रफ्तार कार घर में घुसी, एक की मौत के बाद मचा हड़कंप

0
Advertisements

पलामू : पाटन थाना क्षेत्र के सगुना बैरिया मुख्य मार्ग पर सिक्की कला के पास गुरुवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित कार सड़क किनारे बने एक घर में जा घुसी, जिससे 52 वर्षीय विनोद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और लोगों में आक्रोश फैल गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे घर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ग्रामीणों ने घटना के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर नाराजगी जताई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

About The Author

See also  आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में अवैध रकम को लेकर रिश्तेदार ने करवाई थी फायरिंग: दो गिरफ्तार, सरगना सहित अन्य की तलाश तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed