आदिवासी क्षेत्रों के लिए बड़े ऐलान, कैमूर-वाल्मीकिनगर में हेलीपोर्ट और मैराथन प्रतियोगिता की घोषणा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पटना : बिहार सरकार ने आदिवासी समाज के विकास को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की हैं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आदिवासी बहुल इलाकों में मैराथन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को एक लाख रुपये, दूसरे स्थान पर 75 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मुख्यमंत्री ने कैमूर जिले के अधौरा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा भी की, ताकि स्थानीय युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े. इसके साथ ही वाल्मीकिनगर और कैमूर में हेलीपोर्ट बनाने की बात कही गई है. सरकार का मानना है कि इससे इको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित ‘जनजातीय गरिमा उत्सव 2026’ कार्यक्रम के दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में होम स्टे योजना भी शुरू की जाएगी. साथ ही पोस्ट मैट्रिक और प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के जरिए लाखों एससी-एसटी छात्रों को लाभ मिलने की जानकारी भी दी गई.

About The Author

See also  कोलकाता बंदरगाह से चली पहली मालगाड़ी पहुंची नेपाल, भारत-नेपाल व्यापार में जुड़ा नया अध्याय

Thanks for your Feedback!

You may have missed