रेलवे ओवरब्रिज में दरार से हड़कंप, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक
Advertisements

Advertisements

Advertisements

पूर्णिया : बिहार के पूर्णिया में रेलवे ओवरब्रिज में दरार मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. पुल की स्थिति को देखते हुए एहतियात के तौर पर भारी वाहनों के आवागमन पर तत्काल रोक लगा दी गई है.
Advertisements

Advertisements

जानकारी के अनुसार, ओवरब्रिज में कई जगह दरारें दिखाई देने के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके.
प्रशासन की ओर से पुल की तकनीकी जांच कराई जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर मरम्मत कार्य भी कराया जाएगा.


