विदेश में पढ़ाई का सपना बना ठगी का जाल, युवती से 25 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी, FIR दर्ज

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : विदेश में पढ़ाई और यूनिवर्सिटी में दाखिले का झांसा देकर एक युवती से 25.22 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। मोरहाबादी के चिरौंदी निवासी प्रतिमा कुमारी की शिकायत पर साइबर अपराध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार अगस्त 2025 में मुंबई स्थित अपग्रेड एजेंसी के कर्मचारी महेश बर्दे ने संपर्क कर विदेश में पढ़ाई, एडमिशन और वीजा प्रक्रिया पूरी कराने का भरोसा दिलाया। शुरुआत में उनसे 25 हजार रुपये जमा कराए गए।आरोप है कि बाद में प्रतिमा कुमारी और उनकी बहन संगीता कुमारी के नाम पर फाइब फाइनेंस कंपनी से 24.97 लाख रुपये का पर्सनल लोन स्वीकृत कराया गया। ओटीपी सत्यापन के जरिए पूरी राशि एजेंसी के बैंक खाते में ट्रांसफर करा दी गई। भरोसा दिया गया था कि कुछ महीनों बाद इस पर्सनल लोन को एजुकेशन लोन में बदल दिया जाएगा, लेकिन छह महीने बाद भी ऐसा नहीं हुआ। अब फाइनेंस कंपनी ईएमआई जमा करने का दबाव बना रही है और लीगल नोटिस भी भेज चुकी है। पीड़िता ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा, उत्तर पुस्तिकाओं और अंकों में गड़बड़ी के मिले सबूत

You may have missed