फर्जी PAN कार्ड मामले में आजम खान को बड़ा झटका! कोर्ट ने सजा बढ़ाकर 10 साल की, सियासत में हलचल

0
Advertisements
Advertisements

रामपुर : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को फर्जी PAN कार्ड मामले में बड़ा कानूनी झटका लगा है। उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित अदालत ने उनकी सजा को 7 साल से बढ़ाकर 10 साल कर दिया है। यह फैसला अभियोजन पक्ष की उस अपील पर आया, जिसमें सजा बढ़ाने की मांग की गई थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मामला आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान के दो अलग-अलग जन्मतिथि वाले PAN कार्ड से जुड़ा है। अदालत ने माना कि चुनाव लड़ने की पात्रता हासिल करने के लिए गलत दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया था। कोर्ट ने आजम खान पर लगाया गया जुर्माना भी बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है। वहीं अब्दुल्ला आजम खान की 7 साल की सजा बरकरार रखी गई, लेकिन उन पर लगाया गया जुर्माना बढ़ाकर 3.5 लाख रुपये कर दिया गया।

इससे पहले विशेष MP-MLA कोर्ट ने नवंबर 2025 में दोनों को दोषी ठहराते हुए 7-7 साल की सजा सुनाई थी। अब सजा बढ़ाए जाने के बाद यह मामला फिर से राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया है और इसे समाजवादी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

See also  कैश वैन लूटकांड के मास्टरमाइंड एनकाउंटर में घायल, बिहार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed