फालता चुनाव में BJP की ऐतिहासिक जीत! TMC चौथे नंबर पर खिसकी, बंगाल की सियासत में बड़ा झटका

0
Advertisements

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना की फालता विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने माकपा उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी को 1,09,021 वोटों के बड़े अंतर से हराया। देबांग्शु पांडा को कुल 1,49,666 वोट मिले, जबकि माकपा प्रत्याशी को 40,645 वोट प्राप्त हुए। कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक मोल्ला तीसरे स्थान पर रहे और तृणमूल कांग्रेस के जहांगीर खान चौथे नंबर पर पहुंच गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मतगणना डायमंड हार्बर महिला विश्वविद्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। शुरुआती राउंड से ही भाजपा ने बढ़त बना ली थी और 11वें राउंड तक जीत लगभग तय मानी जाने लगी थी। भाजपा समर्थकों ने मतगणना केंद्र के बाहर जश्न मनाया, जबकि तृणमूल खेमे में सन्नाटा देखने को मिला। जहांगीर खान को पूरे चुनाव में सिर्फ 7,783 वोट मिले।

राजनीतिक हलकों में इस नतीजे को तृणमूल कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। खास बात यह रही कि मतदान से पहले ही जहांगीर खान ने खुद को चुनावी प्रक्रिया से अलग कर लिया था, लेकिन उनका नाम चुनाव मैदान में बना रहा। फालता सीट पर हुए पुनर्मतदान के बाद यह परिणाम बंगाल की राजनीति में नई चर्चा का विषय बन गया है.

About The Author

See also  आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला पुलिसकर्मी से 10.83 लाख रुपये वसूलने का आरोप

Thanks for your Feedback!

You may have missed