समाजसेवा जगत को बड़ा झटका, चंद्रपति यादव के निधन से शोक की लहर

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोहरदगा : प्रख्यात समाजसेवी और लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान के संस्थापक सचिव चंद्रपति यादव का निधन हो गया। बताया गया कि वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और हैदराबाद में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर फैल गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

चंद्रपति यादव ने अपना पूरा जीवन ग्रामीण विकास, किसानों, आदिवासी समुदाय और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनके नेतृत्व में संस्थान ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और कृषि विकास के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किए। उनके सरल स्वभाव और समाज के प्रति समर्पण को लोग हमेशा याद रखेंगे।

जानकारी के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर हवाई मार्ग से लोहरदगा लाया जाएगा और कोयल नदी मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर सांसद सुखदेव भगत, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, विधायक रामेश्वर उरांव समेत कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक जताया है।

About The Author

See also  गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को बड़ी राहत, इलाज के लिए ₹30 करोड़ देगा कोल इंडिया

Thanks for your Feedback!

You may have missed