आंधी-तूफान और वज्रपात का कहर, 7 की मौत से दहशत; कई जिलों में अलर्ट जारी

0
Advertisements

रांची : झारखंड में शुक्रवार को तेज आंधी, बारिश और वज्रपात ने भारी तबाही मचाई। अलग-अलग जिलों में वज्रपात और हादसों की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग घायल हो गए। कई इलाकों में पेड़ गिरने और मकान क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं भी सामने आई हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राज्य में खराब मौसम बने रहने की चेतावनी दी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पलामू के नवाबाजार में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग झुलस गए। लातेहार के मनिका और सदर प्रखंड के रेहला गांव में भी दो लोगों की जान चली गई। गढ़वा में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हुई और चार लोग घायल हुए। वहीं विष्णुपुरा के साढ़ो गांव में जर्जर मकान गिरने से 12 वर्षीय किशोर की मलबे में दबकर मौत हो गई। लोहरदगा और हजारीबाग में भी वज्रपात से लोगों की जान गई और एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर की भी मौत हो गई।

जमशेदपुर समेत कई जिलों में शाम के समय तेज आंधी और बारिश के कारण पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने कोल्हान और आसपास के इलाकों में फिर से आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed