ओड़िया छात्रों को बड़ी राहत, मुफ्त किताबें मिलते ही स्कूलों में खुशी का माहौल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला- खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिले के स्कूलों में ओड़िया भाषा पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मुफ्त किताबें वितरित की गईं। राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय खरसावां और उत्क्रमित उच्च विद्यालय पदमपुर में कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों को ओड़िया साहित्य, कहानी और एकांकी विषय की पुस्तकें दी गईं। लंबे समय से फोटोकॉपी के सहारे पढ़ाई कर रहे छात्रों को नई किताबें मिलने से काफी खुशी देखी गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

किताब वितरण कार्यक्रम में उत्कल सम्मिलनी के जिलाध्यक्ष सुमंत चंद्र मोहंती, जिला सचिव अजय प्रधान, जिला पर्यवेक्षक सुशील कुमार षाडंगी, जिला कोषाध्यक्ष सपन मंडल और ओड़िया भाषा के शिक्षक मौजूद रहे। जानकारी दी गई कि वर्ष 1998 से ये पुस्तकें पाठ्यक्रम में शामिल हैं, लेकिन झारखंड और ओडिशा में आसानी से उपलब्ध नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को फोटोकॉपी से पढ़ाई करनी पड़ती थी।

समाजसेवियों और ओड़िया समुदाय के सहयोग से इन पुस्तकों को दोबारा छपवाया गया है। अब इन्हें जिले के अलग-अलग स्कूलों में मुफ्त बांटा जा रहा है। उत्कल सम्मिलनी ने बताया कि अगले कुछ दिनों में अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों को भी किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उन्हें पढ़ाई में सुविधा मिल सके।

See also  ग्रेजुएट कॉलेज में परीक्षा से पहले बवाल, प्रवेश नहीं मिलने पर छात्रों का विरोध

Thanks for your Feedback!

You may have missed