लिखित आश्वासन के बाद धरना समाप्त, आंजन टोल प्लाजा विवाद पर चेंबर का बड़ा प्रदर्शन शांत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गुमला : आंजन टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहनों से कथित मनमानी टोल वसूली के विरोध में चल रहा व्यापारियों और चेंबर ऑफ कॉमर्स का आंदोलन लिखित आश्वासन मिलने के बाद समाप्त हो गया। शुक्रवार को चेंबर के आह्वान पर बड़ी संख्या में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया और करीब तीन घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रदर्शन के दौरान प्रशासन और टोल प्रबंधन के बीच लंबी वार्ता हुई, जिसमें स्थानीय निजी वाहनों को टोल से छूट देने के मुद्दे पर दो दिनों के भीतर उच्च अधिकारियों से बातचीत कर निर्णय लेने का लिखित आश्वासन दिया गया। इसके बाद जाम में फंसे वाहनों को नि:शुल्क पार कराया गया और स्थिति सामान्य की गई।

आश्वासन मिलने के बाद चेंबर ने अपना धरना समाप्त करने की घोषणा की, हालांकि यह भी चेतावनी दी गई कि तय समय में कार्रवाई नहीं होने पर फिर से आंदोलन किया जाएगा। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और चेंबर पदाधिकारी मौजूद रहे और पूरे मामले को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाया गया।

About The Author

See also  SAIL अस्पतालों में 15 नए डॉक्टरों की नियुक्ति, इलाज की सुविधाएं होंगी बेहतर

Thanks for your Feedback!

You may have missed