आर०वी०एस० अकादमी में मदर्स डे समारोह धूमधाम से संपन्न

0
Advertisements
Advertisements

Jamshedpur : डिमना रोड स्थित आर०वी०एस० अकादमी में मातृत्व, प्रेम एवं स्नेह को समर्पित मदर्स डे समारोह बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री बिंदा सिंह जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात संपूर्ण सभागार गणेश वंदना से भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा।
इस अवसर पर श्री बिंदा सिंह जी ने अपनी माता के प्रति आदर एवं सम्मान व्यक्त करते हुए उपस्थित सभी माताओं को मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि मां और बच्चे का रिश्ता संसार का सबसे पवित्र, स्नेहमय एवं अटूट संबंध होता है।
कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी, एल०के०जी० एवं यू०के०जी० के विद्यार्थियों तथा उनकी माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंच पर आयोजित विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं एवं प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। ऑन-स्टेज कार्यक्रमों में “Lift a Balloon & Make a Castle with Cups”, “Keep the Bottle in the Ring”, “Penguin Nose Painting” तथा Mother-Child Duo Dance विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों एवं माताओं की सहभागिता, उत्साह एवं तालमेल ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

इसके अतिरिक्त ऑफ-स्टेज प्रतियोगिताओं में माताओं ने अपनी रचनात्मकता एवं प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। Cooking Without Fire, Best Out of Waste एवं Rangoli Making जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अत्यंत सुंदर एवं आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान उल्लास, उमंग एवं पारिवारिक स्नेह का वातावरण बना रहा।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती वीशा मोहिंद्रा ने इस अवसर पर सभी माताओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि एक मां केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि बच्चों के संस्कार, प्रेम और व्यक्तित्व निर्माण की सबसे बड़ी प्रेरणा होती है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी माताओं एवं बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा सुमन, शिक्षकगण एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने सभी के हृदय में प्रेम, सम्मान एवं अपनत्व की सुंदर छाप छोड़ दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed