सरकारी स्कूलों में शिक्षक खुद नहीं पढ़ा रहे बच्चे, दूसरे से करा रहे शिक्षण कार्य; सांसद ने दिये कार्रवाई के निर्देश

Advertisements

गढ़वा : सरकारी विद्यालयों में नियुक्त शिक्षकों द्वारा खुद पढ़ाने के बजाय अपनी जगह दूसरे व्यक्तियों से बच्चों को पढ़वाने का मामला सामने आया है। इस पर पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने नाराजगी जताते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक को संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बुधवार को दिशा (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की बैठक में यह मामला उठाया गया। सांसद ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति बच्चों को नियमित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए की जाती है। ऐसे में नियुक्त शिक्षक के स्थान पर किसी दूसरे व्यक्ति से शिक्षण कार्य कराना जवाबदेही का गंभीर मामला है और इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बैठक में सांसद विष्णु दयाल राम ने विद्यालयों में पठन-पाठन की स्थिति की समीक्षा करते हुए पेयजल, शौचालय, मध्याह्न भोजन और बच्चों के बैठने की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी से सभी विद्यालयों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का विस्तृत प्रतिवेदन भी मांगा। सांसद ने स्पष्ट किया कि भवन, पेयजल, शौचालय और मध्याह्न भोजन की व्यवस्था के साथ नियमित पढ़ाई सुनिश्चित करना भी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी है।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि पहले उठाये गये मामलों की जांच के बाद दोषी पाये गये शिक्षकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गयी है। हालांकि, नियुक्त शिक्षकों की जगह दूसरे व्यक्तियों से पढ़ाई कराने का मामला दोबारा सामने आने से विद्यालयों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। सांसद ने विभाग को शिक्षकों की नियमित उपस्थिति और वास्तविक शिक्षण कार्य की निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

About The Author

You may have missed