महुआडांड़ मंडल अध्यक्ष अमित जायसवाल ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद के लिए चुने गए शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई


महुआडांड़ : पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने और मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने पर शुभेंदु अधिकारी को देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। इसी क्रम में महुआडांड़ मंडल अध्यक्ष अमित जायसवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अमित जायसवाल ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी एक अनुभवी, कर्मठ और जनप्रिय नेता हैं। उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नई सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर कार्य करेगी।
उन्होंने कहा कि शुभेंदु अधिकारी लंबे समय से जनता की आवाज बनकर कार्य करते रहे हैं और अपने राजनीतिक अनुभव के बल पर वे राज्य को नई दिशा देने में सफल होंगे। अमित जायसवाल ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में शांति, विकास और रोजगार के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी खुशी जाहिर करते हुए एक-दूसरे को बधाई दी तथा नए नेतृत्व से जनहित में बेहतर कार्य होने की उम्मीद जताई।


