केरल समाजम मॉडल स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित, छात्रों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी


जमशेदपुर : केरल समाजम मॉडल स्कूल के सेफ क्लब द्वारा Young Indians के सहयोग से कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को जिम्मेदार सड़क व्यवहार, यातायात नियमों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना था।

सत्र के मुख्य वक्ता सुनील पारिख रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व, यातायात नियमों के पालन और जिम्मेदार नागरिक बनने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क पर सतर्कता और नियमों का पालन जीवन की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्राचार्या रीना बनर्जी, उप-प्राचार्य ए. एल. अब्राहम तथा प्रधानाध्यापिका सुजाता सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में सेफ क्लब मॉडरेटर सबोर्नी मंडल, अमित ठाकुर तथा यंग इंडियंस की मॉडरेटर्स रश्मि जैन और दीपा नायर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक साबित हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होने और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।


