जनगणना-2027 की तैयारी तेज, ट्रेनिंग में अधिकारियों ने दिया बड़ा निर्देश


नोवामुंडी : जनगणना-2027 को लेकर दूसरे चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत नोवामुंडी कॉलेज में की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी पप्पू रजक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपक कुमार, फील्ड ट्रेनर, प्रगणक और सुपरवाइजर मौजूद रहे। अधिकारियों ने जनगणना कार्य को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने पर जोर दिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सर्वे प्रक्रिया, डाटा संग्रहण और फील्ड में आने वाली चुनौतियों से निपटने के तरीकों की जानकारी दी गई। बीडीओ पप्पू रजक ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं की मजबूत आधारशिला होती है और सही आंकड़े बेहतर नीति निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह देखने को मिला। प्रशिक्षकों ने जनगणना कार्य की तकनीकी जानकारी देने के साथ सर्वेक्षण प्रक्रिया को सफल बनाने के तरीके भी बताए। सभी प्रतिभागियों ने जनगणना अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।


