अवैध कोयला पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक-हाइवा जब्त, पुलिस देख चालक भागे

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

धनबाद : बाघमारा थाना क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और तस्करी के खिलाफ बीसीसीएल, बाघमारा पुलिस और सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर माटीगढ़ा डैम कॉलोनी स्थित एलपीजी गैस गोदाम के पास छापेमारी कर अवैध कोयला लदे एक ट्रक और एक मिनी हाइवा को जब्त किया गया। इलाके में जमुनिया नदी और आसपास कई स्थानों पर अवैध खनन की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्रवाई के दौरान टीम को देखकर दोनों वाहनों के चालक भागने लगे। मिनी हाइवा चालक को सीआईएसएफ ने पकड़कर बाघमारा पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। भागने के दौरान ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में फंस गया, जिसे क्रेन की मदद से बाहर निकालने का प्रयास किया गया।

बताया गया है कि जमुनिया नदी और जंगल बचाने को लेकर धरना की चेतावनी भी दी गई थी। समाचार लिखे जाने तक बीसीसीएल प्रबंधन और सीआईएसएफ की ओर से बाघमारा थाना में लिखित शिकायत देने की प्रक्रिया चल रही थी। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

See also  छात्र आंदोलन की बड़ी जीत, JSSC CGL परीक्षा-रिजल्ट रद्द; 1975 नियुक्तियों पर संकट

Thanks for your Feedback!

You may have missed