पुलिस मुखबिर की चाकू गोदकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, इलाके में सनसनी

Advertisements

रामगढ़ : रामगढ़ शहर में पुलिस के एक मुखबिर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुमित अग्रवाल के रूप में हुई है। उनका शव गोलपार बगीचा से दामोदर नदी जाने वाली पीसीसी सड़क के किनारे मिला। शरीर पर कई जगह तेज धारदार चाकू से वार के निशान पाए गए। घटनास्थल के पास उनका चप्पल और नीले रंग का मोबाइल कवर भी बरामद हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या के कारणों के साथ-साथ इसमें शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

About The Author

See also  टाटा स्टील ने रेलवे के साथ किया ऐतिहासिक समझौता, 5 साल तक मालभाड़े में मिलेगी स्थिरता

You may have missed