पिता की दुकान संभालते हुए बना स्टेट सेकेंड टॉपर, कृष की सफलता ने किया प्रेरित

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की इंटरमीडिएट परीक्षा में रांची के विद्यानगर, हरमू निवासी कृष कुमार बरनवाल ने कॉमर्स संकाय में राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। कृष ने 500 में 472 अंक प्राप्त किए हैं। खास बात यह रही कि पढ़ाई के साथ वह अपने पिता की किराना दुकान में भी मदद करते थे। उनकी इस उपलब्धि को मेहनत और संघर्ष की मिसाल माना जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कृष बाल कृष्णा प्लस टू हाई स्कूल के छात्र हैं। उन्होंने दसवीं की पढ़ाई सीबीएसई बोर्ड से की थी और शुरुआत से ही टॉपर बनने का लक्ष्य तय कर लिया था। उनका सपना चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का है। शिक्षकों और परिवार के सहयोग को अपनी सफलता का श्रेय देते हुए उन्होंने कहा कि नियमित पढ़ाई और लक्ष्य पर फोकस से यह सफलता मिली। उनके स्कूल के शिक्षकों ने भी उनकी मेहनत और अनुशासन की सराहना की है।

About The Author

See also  स्कूलों में बढ़ी रैगिंग और मारपीट, अब बनेगा एंटी-रैगिंग सेल

Thanks for your Feedback!

You may have missed