युवक को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक सड़क हादसे में मौत से मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements

चतरा : जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के मुरैनवा इलाके में हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाला युवक एक शादी समारोह से लौट रहा था। इसी दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गया और ट्रक की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आगे की जांच शुरू कर दी है।

See also  रिसेप्शन से लौट रही स्कॉर्पियो बनी मौत का कारण, बहन की शादी के तीन दिन बाद भाई की दर्दनाक मौत

Thanks for your Feedback!

You may have missed