सर्किट हाउस में भव्य स्वागत: विधायक नवीन जायसवाल के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब

0
Advertisements
Advertisements

लातेहार: लातेहार सर्किट हाउस में हटिया के विधायक नवीन जायसवाल के स्वागत में भव्य और जोरदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा परिसर उत्साह और नारों से गूंज उठालातेहार भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव, महुआडांड़ अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि संजय जायसवाल, महुआडांड़ मंडल अध्यक्ष अमित जायसवाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने विधायक का फूल-मालाओं और अंगवस्त्र देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ माहौल को पूरी तरह उत्सव में बदल दिया।इस अवसर पर विधायक नवीन जायसवाल ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पार्टी के हर समर्पित कार्यकर्ता का है। उन्होंने संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान कियाकार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी ने एकजुट होकर पार्टी को और सशक्त बनाने तथा जनता की सेवा के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  नदी में ऑक्सीजन की कमी से मछलियों की मौत, प्रदूषण बोर्ड की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Thanks for your Feedback!

You may have missed