केराखाड़ में आंगनबाड़ी तक पहुंचने का रास्ता नहीं, बदहाल हालात — जेएमएम नेता परवेज आलम ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

0
Advertisements
Advertisements

महुआडांड़: महुआडांड़ प्रखंड के केराखाड़ गांव में एक ओर जहां आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है, वहीं दूसरी ओर वहां तक पहुंचने के लिए आज तक समुचित रास्ता नहीं बन पाया है। सड़क के अभाव में बच्चों, महिलाओं और आंगनबाड़ी सेविका को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।गांव की स्थिति इतनी दयनीय है कि बरसात के दिनों में रास्ता पूरी तरह कीचड़ और दलदल में तब्दील हो जाता है, जिससे आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंचना लगभग असंभव हो जाता है। इसका सीधा असर बच्चों के पोषण, शिक्षा और गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सेवाओं पर पड़ रहा है।इस गंभीर समस्या को लेकर युवा जेएमएम जिला सचिव परवेज आलम ने जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी जैसे महत्वपूर्ण केंद्र तक पहुंचने के लिए सड़क का न होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यह सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत को दर्शाता है।परवेज आलम ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि केराखाड़ में आंगनबाड़ी तक जाने के लिए जल्द से जल्द पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल सके और बच्चों का भविष्य प्रभावित न हो।उन्होंने यह भी कहा कि अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन करने पर भी विचार किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  शहादत दिवस पर उमड़ा सम्मान, आंदोलनकारी को याद कर भावुक हुए लोग

Thanks for your Feedback!

You may have missed