निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ साकची में AAP का जोरदार प्रदर्शन, फीस और वसूली पर बवाल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने, री-एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली करने और हर साल किताबों के पैटर्न में बदलाव किए जाने के विरोध में रविवार को साकची मुख्य गोलचक्कर पर आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रदर्शन का नेतृत्व अभिषेक कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा को व्यापार बना दिया गया है, जबकि यह हर बच्चे का मौलिक अधिकार है। उनका आरोप था कि निजी स्कूल लगातार फीस बढ़ाकर और री-एडमिशन के नाम पर अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डाल रहे हैं। साथ ही हर साल किताबें बदलने से मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ रहा है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निजी स्कूल अपनी मनमानी नहीं रोकते हैं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की.

About The Author

See also  खाद की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा, यूरिया और DAP दोगुने दाम पर बेचने से किसान परेशान

Thanks for your Feedback!