रिम्स छात्र ओली विश्वकर्मा का नामांकन रद्द, छात्रा से जुड़े मारपीट मामले में आरोपी होने पर बड़ी कार्रवाई

0
Advertisements

रांची : रिम्स (Rajendra Institute of Medical Sciences) में पढ़ रही छात्रा ओली विश्वकर्मा का नामांकन संस्थान प्रशासन ने रद्द कर दिया है। यह कार्रवाई उसके खिलाफ छात्रा से जुड़े गंभीर आपराधिक मामले में आरोपी होने और दस्तावेजों में अनियमितता सामने आने के बाद की गई है। जांच के बाद प्रशासन ने उसे कोर्स से हटाने का निर्णय लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, ओली विश्वकर्मा पर एमडीएस की एक छात्रा से जुड़े मामले में साजिश और अन्य गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके चलते वह वर्तमान में जेल में बंद है। इसके साथ ही उसके शैक्षणिक दस्तावेजों और प्रमाणपत्रों को लेकर भी सवाल उठे थे, जिसकी पुष्टि जांच में हुई।

रिम्स प्रशासन ने सभी तथ्यों की समीक्षा के बाद उसका नामांकन रद्द करने का आदेश जारी कर दिया है और संबंधित विभागों को इसकी सूचना भेज दी गई है। इस कार्रवाई के बाद संस्थान में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

About The Author

See also  ठंडी हवाओं से गिरेगा तापमान, 11 अक्टूबर तक बारिश थमने और ठंड बढ़ने के आसार

Thanks for your Feedback!

You may have missed