नशामुक्त समाज के लिए महिलाओं की रैली, गांव-गांव जागरूकता अभियान तेज

0
Advertisements
Advertisements

चाकुलिया : प्रखंड के बिरदह पंचायत अंतर्गत रेंगड़पहाड़ी गांव में महिलाओं ने नशा मुक्त समाज के लिए जागरूकता रैली निकालकर लोगों को संदेश दिया। इस अभियान के तहत महिला समूहों ने गांव में घूम-घूमकर शराब और नशे के दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक किया और समाज से नशा खत्म करने का आह्वान किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रैली के दौरान महिलाओं ने नशाबंदी के समर्थन में नारे लगाए और लोगों से अपील की कि वे नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार और समाज को सुरक्षित रखें। इस दौरान महिलाओं ने विशेष रूप से युवाओं को जागरूक करने पर जोर दिया और कहा कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करता है।

महिला समूहों ने कहा कि गांव में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए नशा मुक्त वातावरण बनाने में सहयोग देने का संकल्प लिया।

See also  झपकी लगते ही बेकाबू हुई कार, पेड़ से जोरदार टक्कर… तीन लोग घायल, मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed