जमशेदपुर के योग गुरु अंशु को अंतरराष्ट्रीय सम्मान का बुलावा, वियतनाम से मिला आमंत्रण

0
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के प्रसिद्ध योग गुरु अंशु सरकार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने के लिए वियतनाम से विशेष आमंत्रण मिला है। ‘हील योगा’ संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के लिए उन्हें औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया है, जो उनके योग क्षेत्र में योगदान की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जानकारी के अनुसार, यह निमंत्रण वियतनाम स्थित ‘हील योगा’ संस्था के मास्टर रवि शंकर कुमार द्वारा भेजा गया है। अंशु सरकार 29 अप्रैल को वियतनाम के लिए रवाना होंगे और 3 मई को भारत लौटेंगे। इस दौरान उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित किया जाएगा।

अंशु सरकार सरकार योगा एकेडमी के संस्थापक होने के साथ-साथ वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स इंडिया के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल उनके लिए, बल्कि जमशेदपुर और पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने यह भी बताया कि वियतनाम में उनके कई विद्यार्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं और उनकी यह यात्रा उन्हें अपने छात्रों से मिलने और उनके प्रदर्शन को देखने का अवसर देगी।

इस कार्यक्रम के माध्यम से योग के अंतरराष्ट्रीय प्रचार-प्रसार को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। शहर में इस उपलब्धि को लेकर योग प्रेमियों और उनके शिष्यों के बीच उत्साह का माहौल है, जिन्होंने इसे जमशेदपुर के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed