गौ सम्मान को लेकर हस्ताक्षर अभियान, हजारों लोगों ने सौंपा ज्ञापन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चाकुलिया : गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार शाम प्रखंड कार्यालय के सामने बड़े स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेते हुए गौ सेवा, सुरक्षा और सम्मान के समर्थन में अपने हस्ताक्षर दर्ज किए। बाद में सभी लोग एकत्र होकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम प्रखंड के अंचल अधिकारी (CO) को ज्ञापन सौंपा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अभियान में शामिल लोगों ने कहा कि यह पहल अब जन आंदोलन का रूप लेती जा रही है और राज्य ही नहीं, देश के विभिन्न हिस्सों में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करना और गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना है।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने “गौ हत्या बंद करो” और “गौ माता को सम्मान दिलाना है” जैसे नारे लगाए। अभियान के जरिए लोगों को गौ संरक्षण और सेवा के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।

इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया और उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करे। आयोजकों का कहना है कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले समय में यह अभियान और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed