राजस्व कर्मियों को बड़ी राहत, निलंबन रद्द करने का आदेश जारी, कर्मचारियों में खुशी की लहर

0
Advertisements

पटना : बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने हड़ताल के चलते निलंबित किए गए राजस्व कर्मियों को बड़ी राहत दी है। विभाग ने सभी जिलों के समाहर्ताओं को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 11 फरवरी से 19 अप्रैल के बीच जिन कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया था, उनका निलंबन रद्द करने की कार्रवाई की जाए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बताया जा रहा है कि इस फैसले के तहत करीब 200 से अधिक राजस्व कर्मियों का निलंबन वापस लिया जा सकता है। हड़ताल के कारण लंबित काम और प्रशासनिक दबाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले कई चरणों में बड़ी संख्या में कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई थी।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, निलंबन हटने के बाद कर्मचारियों को जल्द ही अपने-अपने कार्यस्थलों पर योगदान देने के निर्देश दिए जाएंगे। इस फैसले के बाद राजस्व कर्मियों में राहत और खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

About The Author

See also  बस स्टैंड में बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली

Thanks for your Feedback!

You may have missed