Form-6 को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हलचल, नई वोटर लिस्ट पर उठे सवाल, सुनवाई में अहम टिप्पणी

0
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में आगामी चुनावों से पहले मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने को लेकर दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान Form-6 के जरिए नए वोटरों के बड़े पैमाने पर नाम जोड़ने को लेकर सवाल उठाए गए। याचिकाकर्ताओं ने दावा किया कि चुनाव आयोग द्वारा किए गए इस बदलाव से चुनाव प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस मामले में किसी भी तरह की तत्काल दखल देने से इनकार कर दिया और कहा कि बिना औपचारिक याचिका के इस तरह के मुद्दे पर विचार नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि चुनावी प्रक्रिया और वोटर लिस्ट से जुड़े मामलों में तय कानूनी प्रक्रिया का पालन जरूरी है.याचिका में आरोप लगाया गया कि अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद भी Form-6 के जरिए बड़ी संख्या में नए नाम जोड़े जा रहे हैं, जिस पर आपत्ति जताई गई है। वहीं चुनाव आयोग का पक्ष है कि Form-6 के तहत योग्य नागरिकों को नाम जोड़ने का अधिकार नियमों के अनुसार दिया जाता है और यह चुनावी प्रक्रिया का नियमित हिस्सा है.

See also  पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, परिवार का हंगामा… हत्या का आरोप

Thanks for your Feedback!

You may have missed