घटिया निर्माण पर बवाल, मुखिया ने रुकवाया सड़क काम

0
Advertisements
Advertisements

चाकुलिया : कालियाम पंचायत क्षेत्र में कालियाम मोड़ से मैम क्लब फाटक तक चल रहे स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य को सोमवार को मुखिया दासो हेम्ब्रम ने ग्रामीणों के साथ पहुंचकर रुकवा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि संवेदक द्वारा काम प्राक्कलन के अनुसार नहीं किया जा रहा था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मुखिया ने बताया कि पीसीसी सड़क की ढलाई बिना सही तैयारी के की जा रही थी, जहां धूल और मिट्टी के ऊपर ही काम किया जा रहा था। न तो पहले धुरमुस किया गया और न ही पानी डाला गया, जिससे सड़क जल्दी खराब होने की आशंका है। इस कारण काम को तत्काल बंद कराया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण स्थल पर किसी तरह का सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया था, जिससे लोगों को योजना की जानकारी नहीं मिल रही थी और इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। मौके पर ग्राम प्रधान हलधर महतो, बुलाई हेम्ब्रम, बैद्यनाथ महतो, जादू हांसदा समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

See also  चुनावी प्रचार में ‘माछ-भात’ का तड़का, चंपाई सोरेन का अनोखा अंदाज वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

Thanks for your Feedback!

You may have missed