गांधी मैदान के आसपास सख्त ट्रैफिक पाबंदी, आक्रोश मार्च के चलते कई रास्ते बंद, लोगों को परेशानी की आशंका

0
Advertisements
Advertisements

पटना : गांधी मैदान और उसके आसपास के इलाकों में आज आक्रोश मार्च को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी है। इस दौरान महिलाओं के अलग-अलग जिलों से पहुंचने और मार्च में शामिल होने की संभावना जताई गई है.ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गांधी मैदान के आसपास ऑटो और ई-रिक्शा के परिचालन पर रोक रहेगी और कई प्रमुख सड़कों पर डायवर्जन लागू किया गया है। वाहनों को पुलिस लाइन, कृष्णा घाट, एक्जीबिशन रोड और अन्य वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है ताकि शहर में जाम की स्थिति न बने।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट का पालन करें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित इलाकों में जाने से बचें। ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि यह व्यवस्था मार्च के शांतिपूर्ण संचालन और भीड़ प्रबंधन के लिए की गई है, और कार्यक्रम समाप्त होने तक ये पाबंदियां लागू रहेंगी।

See also  राजस्व कर्मियों को बड़ी राहत, निलंबन रद्द करने का आदेश जारी, कर्मचारियों में खुशी की लहर

Thanks for your Feedback!

You may have missed